चिंताजनक- देश में ओमिक्रोन वेरिएंट से इस जगह हुई पहली मौत……. पढ़ें पूरी खबर

बीते कुछ महीनों से देश और दुनिया में ओमिक्रोन वेरिएंट ने दहशत फैला रखी हैं। जैसे- जैसे दिन बीत रहे हैं ओमिक्रोन से संक्रमित मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है तथा चिंताजनक विषय यह है, कि आज दिनांक 5 जनवरी 2022 को बुधवार के दिन देश में इस वैरीअंट से पहली मौत का मामला सामने आया है।

Advertisements

दरअसल कोरोना के इस नए वेरिएंट के कारण राजस्थान के उदयपुर में एक बुजुर्ग ने अपनी जान गवाई है तथा देश में इस वेरिएंट से मौत का यह पहला मामला दर्ज हो चुका है। तथा इसी के साथ एक और चिंताजनक खबर है आज देश में कर्नाटक से 149 नए
ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मामले सामने आए हैं। तथा इसी के साथ देश में
ओमिक्रोन वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या 22 सौ के पार पहुंच चुकी हैं। जो कि काफी चिंताजनक विषय है।