चिंताजनक:- उत्तराखंड में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले…… जानिए पिछले 24 घंटे में क्या रहे आंकड़े

देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं बीते मंगलवार 19 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड में कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं। और वही तीन मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है। पिछले 24 घंटे के अंतर्गत उत्तराखंड में देहरादून से पांच, हरिद्वार से छह और नैनीताल से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। तथा वर्तमान में प्रदेश में 35 सक्रिय मामले हैं जिसमें सबसे अधिक देहरादून में है वर्तमान में देहरादून में लगभग 17 सक्रिय मामले हैं। बता दें कि इस वर्ष कोरोना के 92,256 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 88732 लोग स्वस्थ हुए और वही 274 मरीजों कि इस संक्रमण से मौत हुई। मगर कोरोना की तीसरी लहर गुजरने के बाद एक बार फिर से राज्य में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो कि काफी चिंताजनक है।