दुनिया के दिग्गज गेंदबाज पहुंचे ऋषिकुल, सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ी भीड़, कार्यक्रम छोड़ लौटे शमी…..

दुनिया के दिग्गज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी आज खानपुर विधायक रमेश कुमार के बुलावे पर ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे| इस दौरान भारी अवस्थाओं के चलते मोहम्मद शमी अपना संबोधन नहीं कर पाए| सूक्ष्म संबोधन में उन्होंने यूथ टैलेंट को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया|

Advertisements


बता दें, इस दौरान उत्साहित युवाओं ने मोहम्मद शमी से न सवाल पूछे न उन्हें बोलने दिया| यहां मंच पर लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा| लोग सेल्फी लेने के लिए एक दूसरे पर चढ़ गए| शमी के बार-बार अनुरोध करने पर भी लोगों ने कार्यक्रम शुरू करने की व्यवस्था नहीं बनाई| जिससे वह सूक्ष्म बोलकर वापस लौट गए|


अपने छोटे से संबोधन में शमी ने कहा कि मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे| यूथ टैलेंट को गेम्स और अपने प्रति लॉयल होना पड़ेगा| हर एक व्यक्ति में अलग-अलग प्रतिभाएं और क्षमताएं होती है| अपने हुनर को पहचानने और उसे तराशने की जरूरत है|
इस दौरान एक प्रशंसक के सवाल पर मोहम्मद शमी ने कहा, कि जब वह क्रिकेट और गेंदबाजी सीख रहे थे, तो उन्होंने वसीम अकरम, दक्षिण अफ्रीका के डेलस्टेन और इंग्लैंड के एंडरसन की बोलिंग से बहुत कुछ सीखा| तेज गेंदबाज बनने में इससे काफी प्रेरणा मिली|