पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिलेगा छुटकारा, जानिए कारण

नई दिल्ली| अब जल्द ही पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों की चिंता खत्म हो जाएगी, क्योंकि भारत की पहली फ्लैक्स फ्यूल इंजन वाली कार पेश होने वाली है| यह कार टोयोटा किर्लोस्कर मोटर द्वारा बनाई जा रही है और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसे 28 सितंबर 2022 को पेश करेंगे|

Advertisements


बताते चले कि, पिछले साल जून में ही गडकरी ने देश में फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को अनिवार्य करने के संकेत दिए थे और कहा था कि इससे किसानों को मदद के साथ-साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी|
2020 में ही सरकार ने फ्लैक्स फ्यूल इंजन को लेकर अपनी योजना का खुलासा कर दिया था| प्लान के अनुसार, देश में 2022 तक 10 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग और 2030 तक 20 फ़ीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखा है| हालांकि, बाद में इसे बदलकर 2025 तक पेट्रोल में 20 फ़ीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य कर दिया गया|