Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुना “मन की बात” कार्यक्रम का 140वा संस्करण…. कहा नशामुक्ति के लिए जरूरी है जनसहभागिता

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 140 वा संस्करण सुना और इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए जन सहभागिता जरूरी है। उन्होंने आज रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में इस कार्यक्रम का 140 वा संस्करण सुना और इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली, साइबर सुरक्षा, जन सेवा ,कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे विषयों पर विचार सांझा किए। मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम है इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जन सेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज तथा राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आवाहन किया।

Advertisements

Leave a Reply