Uttarakhand:- 20 लाख रुपए न मिलने के चलते शादी के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात….. आखिर कब मिटेगी दहेज की भूख

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां शादी के बाद विदाई से पहले वरपक्ष ने वधू पक्ष से 20 लाख रुपए की डिमांड की और न मिलने पर वह दुल्हन को अपने साथ नहीं ले गए इसके बाद वधू पक्ष द्वारा दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, दर्ज की गई शिकायत के अनुसार देहरादून निवासी युवती का विवाह 27 नवंबर को दिल्ली निवासी युवक से गुरुद्वारे में हुआ था विवाह की रस्में पूरी होने के बाद क्लब में मेहमानों के लिए प्रतिभोज आयोजित किया गया और इससे पहले दूल्हा तथा दुल्हन एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए पहुंचे थे तथा आरोप है कि दूल्हे के भाई और भाभी ने दहेज में 20 लाख रुपए नहीं देने पर दुल्हन और उसके भाई को अपमानित किया विदाई से पहले रकम का इंतजाम करने के लिए कहा मगर रकम नहीं देने पर वह दुल्हन को अपने साथ ले जाने से मना करने लगे और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई इसके बाद शनिवार को महिला हेल्पलाइन में शिकायत देकर दूल्हे तथा उसके खिलाफ दुल्हन पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply