नए साल में मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों में बर्फबारी, मैदान में सताएगा कोहरा, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में पल- पल मौसम का मिजाज बदल रहा है| आज सुबह हल्की धूप से शुरू हुई| वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया हुआ है|

Advertisements


बता दें, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं| इससे सुबह शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ेगी| नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और शाम घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है|


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है|