उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों को नए साल पर मिल सकती है अच्छी खबर

देहरादून| न्यू ईयर पर राज्य कर्मचारियों को चार फ़ीसदी महंगाई भत्ते की सौगात मिल सकती है| डीए की फाइल मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिए गई है | कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री के राजधानी पहुंचने के बाद फाइल पर अनुमोदन मिल सकता है|
इस बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसर ने भी मुख्यमंत्री से चार फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करनी का अनुरोध किया है|


दरअसल, प्रदेश मंत्रिमंडल ने डीए के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है| वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया| अब मुख्यमंत्री को निर्णय लेना है| कहां जा रहा है कि वित्त मंत्री से प्रस्ताव पर पहले ही अनुमोदन प्राप्त हो चुका है| मुख्यमंत्री के अनुमोदन के साथ ही सरकार डीए का आदेश जारी कर देगी|


सोमवार को महंगाई भत्ते की किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है| कर्मचारी हित में सरकार ने पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ का आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया है| अब सभी कर्मचारियों की निगाहें चार फीसदी डीए पर लगी है|