Weather update -: तीन-चार दिन राहत के बाद जाने कब बदलेगा मौसम अपना मिजाज

नई दिल्ली| लंबी बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है| लेकिन कल से मौसम में सुधार आया है| कल की धूप ने वातावरण में थोड़ी गर्माहट घोल दी है| जिस कारण ठंड कम महसूस हो रही है|

Advertisements


मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम साफ रहेगा और दिन में ठंड भी कम रहेगी| लेकिन शाम को हवाएं चलने के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है| दूसरी ओर फरवरी के प्रथम सप्ताह में बारिश की बौछार होने की संभावना है| उत्तरी पश्चिमी और मध्य भारत में शीतलहर और शीछ दिवस की स्थिति शनिवार के बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है| इसके बाद 2 से 4 फरवरी तक उत्तरी पश्चिमी पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में बारिश होगी|
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 से 4 फरवरी के बीच फिर बादल बरसेंगे| मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि 2 से 4 फरवरी के बीच जम्मू कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है| इसके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी| जबकि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है लेकिन इस बार इससे पहले जैसा ठंडा नहीं लौटेगा हालांकि थोड़ी बहुत सर्दी में इजाफा होगा|

Recent Posts