
द कश्मीर फाइल्स जो कश्मीरी पंडितों पर बनी है जिसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री है, ने बॉक्स ऑफिस पर अकल्पनीय प्रदर्शन किया है| फिल्म ने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं| प्रभास की राधेश्याम और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बड़ी रिलीज ने इसे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं किया| सिनेमाघरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है छठे दिन फिल्म में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है|
बताते चलें कि 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान हुई कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है| इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं| पांचवे दिन द कश्मीर फाइल में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ रुपये कमाए थे और छठे दिन इसने जबरदस्त ग्रोथ दिखाएं| प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार फिल्म ने छठे दिन 19.30 करोड रुपए की कमाई की है यानी अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 79.50 करोड रुपए हो गया है| विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन इस हफ्ते फिल्म की कमाई से ज्यादा रहने की उम्मीद है| यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ रुपए की क्लब में प्रवेश करेगी सभी की निगाहें अब होली की छुट्टी और रिलीज के बाद की दूसरी वीकेंड पर टिकी है| बॉक्स ऑफिस पर द कश्मीर फाइल की सफलता को record-breaking माना जा रहा है| अभी तक किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ से शुरुआत करने के एक हफ्ते की बाद शतक नहीं लगाया है| विवेक अग्निहोत्री की यह दूसरी फिल्म है जिसने वर्ड ऑफ माउथ को शानदार कलेक्शन में तब्दील किया है इससे पहले की फिल्म ‘ताशकंद फाइल्स’ भी वर्ड ऑफ माउथ मार्केटिंग के कारण कमाल किया था|
