कांग्रेस अध्यक्ष ने फेसबुक-टि्वटर पर लगाया आरोप, कहीं यह बात

नई दिल्ली| पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं कांग्रेस अपनी स्थिति को देखकर निराश है| इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फेसबुक-ट्विटर जैसे सोशल मीडिया कंपनियों पर सत्ता के साथ मिलीभगत करने के आरोप लगाए हैं| उन्होंने यह कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हमारे सामाजिक सौहार्द को भंग कर रहे हैं यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है सरकार से इस पर रोक लगाने का आग्रह सोनिया गांधी ने किया है| लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि ‘फेसबुक ट्विटर जैसे कंपनियों का इस्तेमाल नेता व सियासी दलों द्वारा राजनीतिक विमर्श तय करने में किया जा रहा है| देखने में यह आए हैं कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को बराबरी का मौका नहीं दे रही है गलत सूचनाओं के जरिए नफरत पैदा हो रही है|’ फेसबुक पर ऐसा करने वालों पर कार्यवाही न करने का भी आरोप लगाया और सरकार से इस पर कार्रवाई करने का आग्रह किया|

Advertisements

Recent Posts