देश में अब राशन के लिए राशन कार्ड की जरूरत नहीं

नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को वास्तविक रूप से अपने साथ राशन कार्ड रखने की जरूरत नहीं है अब लाभार्थी राशन कार्ड का नंबर या आधार संख्या के जरिए देश में कहीं भी अपने पसंदीदा उचित दर की दुकान से राशन ले सकते हैं| एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड 35 राज्य और केंद्र शासित राज्यों में लागू है| लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान फारूक अब्दुल्ला, महुआ मोइत्रा और मलूक नागर के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए उपभोक्ता खाद्य, एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग करके व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है| कहा कि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना इस वक्त देश के लगभग 77 करोड़ लाभार्थियों को कवर करते हुए देश के 35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की गई है| केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लाभार्थी अपना राशन कार्ड नंबर अथवा आधार संख्या दर्ज कर किसी भी उचित दर की दुकान से राशन ले सकते हैं|

Advertisements

Recent Posts