Uttarakhand:- हरकी पौड़ी में गंगा आरती के दौरान लाइट, साउंड और लेजर शो का उठा पाएंगे आनंद….. बदलेगी तस्वीर….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में अब हरकी पौड़ी की तस्वीर बदलने वाली है। बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण करते हुए हरकी पौड़ी में गंगा आरती में प्रतिभाग किया और उन्होंने भारत की प्राचीन तथा पौराणिक शक्तिपीठों में से सीधा संबंध रखने वाले सतीकुंड को शीघ्र ही विश्व स्तरीय संरचना देकर भव्य स्वरूप में विकसित किए जाने हरकी पौड़ी पर गंगा आरती के दौरान लाइट, साउंड और लेजर शो के माध्यम से गंगा आरती प्रदर्शन करने की व्यवस्था किए जाने की घोषणाएं भी की है।

Advertisements

बता दे कि हरकी पौड़ी के आसपास के पुलों पर फसाड लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरकी पौड़ी में आरती के लिए बीते सोमवार को पहुंचे और उन्होंने आरती में प्रतिभाग भी किया तथा देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना भी की। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती को और अधिक भव्य तथा आकर्षित बनाने के लिए लाइट, साउंड और लेजर शो की घोषणा की तथा यहां एकत्र होने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को स्मरणीय बनाने के लिए भी यह योजना काफी कामगार सिद्ध होगी। घाट के आसपास के सभी पुलों पर फसाड लाइटिंग की व्यवस्था करने की बात भी सीएम धामी द्वारा कही गई।