
उत्तराखंड राज्य के टिहरी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिले के जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटी में महिला की मौत हो गई और आरोप लगाया गया है कि महिला के मानसिक रूप से बीमार बेटे ने ही उसकी हत्या की है। यह घटना बीते रात की है और आज जब सुबह महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो आसपास के लोगों ने कमरे के अंदर देखा वहां पर महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटा फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
Advertisements


