Uttarakhand weather update -: मौसम बदल रहा करवट और कितनी बढ़ेगी ठंड?, जाने 14 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान

देहरादून| कल मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ बादल छाए रहे| गुरुवार सुबह भी बादलों का डेरा छाया हुआ है| बुधवार को चारधाम समेत तमाम चोटियों पर हिमपात के दो से तीन दौर हुए| निचले इलाकों में भी कई दौर की बारिश दर्ज की गई| कुमाऊं के दोपहर बाद नैनीताल शहर में करीब आधा घंटा ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई| इसके अलावा पर्यटक स्थल रानीखेत और द्वाराहाट की ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से वहां पारा 0 डिग्री के आसपास पहुंच गया है|


मौसम विभाग केंद्र के अनुसार 10 फरवरी को राज्य के ज्यादातर इलाकों में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाए रह सकते हैं| कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं| जबकि 11 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है| और कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार है| 12 फरवरी को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है और कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं| इसके अलावा 13 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के देर रात तक उत्तराखंड में दस्तक देने की आशंका है| जिससे ज्यादातर इलाकों में बादल विकसित हो सकते हैं| वहीं चुनाव के दिन यानी 14 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने की आशंका है| पहाड़ों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है|