
उत्तराखंड राज्य में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है राज्य की विभिन्न क्षेत्रों में बारिश को लेकर ऑरेंज और कहीं-कहीं येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है और वही देहरादून में आज स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं, यहां कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ-साथ टिहरी में भी बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा यहां पर आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है।
Advertisements


