
उत्तराखंड राज्य में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की शुरुआत हो चुकी है और 16 नवंबर से 30 नवंबर तक राज्य में डिजिटल स्व गणना की जाएगी जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्व गणना की शुरुआत खुद से की गई और उन्होंने प्रदेशवासियों को भी इससे जुड़ने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को आवास में सपरिवार जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत डिजिटल माध्यम से स्वगणना की और उन्होंने अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की, इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रदेश के भविष्य के विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में जनसंख्या के सटीक आंकड़ों का विशेष महत्व है और उन्होंने विश्वसनीय जानकारी देने की अपील की।



