हल्द्वानी:- एसी ठीक करने के दौरान पिता को लगा करंट…..बचाव करने आई बेटी भी झुलसी… दोनों की मौत

उत्तराखंड राज्य की हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर बनभूलपुरा क्षेत्र में पिता को एसी ठीक करने के दौरान करंट लग गया और इस दौरान उनकी जान बचाने के लिए आई 8 वर्षीय बेटी भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर मौत हो गई। बनभूलपुरा निवासी 45 वर्षीय नदीम एसी ठीक कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया तभी उसकी 8 वर्षीय बेटी अलीजबा भी उसे बचाने के लिए आई और करंट की चपेट में आ गई तथा दोनों की मौके पर मौत हो गई इस घटना के बाद हल्द्वानी विधायक और सपा के उत्तराखंड प्रभारी भी मौके पर पहुंचे तथा इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisements

Leave a Reply