Uttarakhand- अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़….. आज केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के करेंगे दर्शन

उत्तराखंड राज्य में अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर बीते गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां पहुंच चुके हैं। बता दे कि वह बीते गुरुवार को देहरादून में पहुंचे और कुछ देर वीआईपी लाउंज में विश्राम करने के बाद गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए गए तथा वहां से वापस देहरादून आए। बता दें कि उपराष्ट्रपति के आज शुक्रवार का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है।

Advertisements

आज शुक्रवार सुबह 7:15 में वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ तथा उसके बाद बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने हेतु जाएंगे और उसके बाद दोपहर में वापस राजभवन आएंगे तथा दोपहर 1:30 बजे वह वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से आयोजित की गई बैठक में प्रतिभाग करेंगे और रात को 8:30 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। केदारनाथ तथा बद्रीनाथ धाम में उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारिया पूर्ण हो चुकी है। अब बस जनता तथा मंदिर प्रशासन को उपराष्ट्रपति के पहुंचने का इंतजार है।