Uttarakhand -: आगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को मिली मंजूरी, खुलेंगे प्रमोशन के मौके

देहरादून| अब उत्तराखंड में मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों की उच्चीकारण से इन केंद्रों पर कार्यरत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदोन्नति की राह साफ होने वाली है| इसके साथ ही इतने ही साहयिकाओं के पद भी सृजित होंगे|

Advertisements


महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य की पहल पर केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों के लिए मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकारण को मंजूरी प्रदान कर दी है|
प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, अभी प्रदेश में 2078 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे है, लेकिन अब आबादी बढ़ने से इन केंद्रों को उच्चकृत किए जाने की जरूरत पड़ रही है| प्रदेश में कुल 20067 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित है| जिनमें से 5120 केंद्र मिनी केंद्र है| अब केंद्र सरकार ने इसमें से 2078 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उच्चीकृत कर पूर्ण केंद्र बनाने पर सहमति जता दी है|
हरिद्वार में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार के सामने ये प्रस्ताव रखा था| उच्चीकरण के बाद 2078 केंद्रों पर कार्यरत् मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की पूर्ण कार्यकर्त्रियों के रूप में पदोन्नति होगी, साथ ही उनकी मानदेय वृद्धि भी होगी| इतनी ही सहायिकाओं के लिए नए पद भी सृजित होंगे|