
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य में बिना मान्यता चल रहे मदरसे बंद होंगे। उनका कहना है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी मदरसे बिना मान्यता के चल रहे हैं सरकार उनको बंद करवाएगी। मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता लेने के साथ ही उत्तराखंड बोर्ड को लागू करना होगा अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही होगी इसके साथ ही उन्होंने राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात भी कही उन्होंने कुआंवाला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद मीडिया वार्ता के दौरान यह बातें कही।
Advertisements


