
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं। रानीखेत के उप जिला चिकित्सालय में सोमवार को एक बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गए और 45 मिनट तक उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला जिससे कि देरी हो गई और उस कारण उनकी मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग 45 मिनट तक कार में पड़े रहे और उसके बाद उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मजखाली निवासी पूरन सिंह अधिकारी उम्र 65 वर्ष एक नामकरण समारोह से लौट रहे थे इस दौरान सड़क हादसे में वह घायल हो गए स्थानीय लोग उन्हें कार से उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लेकर पहुंचे वहां पहुंचने पर घायल को वाहन से अंदर ले जाने के लिए कोई कर्मचारी मदद के लिए नहीं आया करीब 45 मिनट तक स्ट्रेचर ना मिलने के कारण पूरन सिंह ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी सौरभ का कहना है कि उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिलने की कोई जानकारी नहीं है और उनका यह भी कहना है कि परिजनों ने उन्हें मृतक की गंभीर हालत के बारे में नहीं बताया था हालांकि परिजनों ने अस्पताल में व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और मृतक पूरन सिंह के घर पर उनकी मृत्यु के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


