Uttarakhand:- राज्य में लगातार बारिश और भूस्खलन से बंद हुई 78 सड़के……खतरे के निशान के पास पहुंचा नदियों का जलस्तर

उत्तराखंड राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते हो रहे भूस्खलन से 78 सड़के बंद हो गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 78 सड़के बंद हैं इसके साथ ही नदियों का जलस्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी है और विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में आठ, चमोली में 10, देहरादून में 12, नैनीताल में 8, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़ में 19 ,रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी में 7, उत्तरकाशी में तीन सड़के बंद हैं और लोगों को इस दौरान काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। बारिश लगातार होने से नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है तथा आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अगर आने वाले दिनों की बात करें तो आगामी 5 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है।

Advertisements

Leave a Reply