Uttarakhand -: बढ़ती गर्मी के बीच पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन बारिश की संभावना

अल्मोड़ा| भीषण गर्मी से मैदानी क्षेत्र तब रहे हैं| लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है और लोगों की परेशानी बढ़ रही है| कड़कती धूप के साथ धूल भरी हवाएं भी चल रही है| अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया| वहीं वैज्ञानिकों ने 20 और 21 अप्रैल को पर्वती क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई है|
अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में धूप खिलने से अब फिर तापमान बढ़ने लगा है| तापमान बढ़ने से दिन के समय बढ़ रही तपसी की वजह से लोग काफी परेशान है| वही आग के चलते छाई धुंध इतनी परेशानी बढ़ा दी है |हालांकि सुबह शाम अब भी मौसम सुहावना बना है बीते 2 दिन पहले हल्की बारिश और मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आ गई है| इससे लोगों को उमस से राहत मिली है| लेकिन इधर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में खिल रही चटक धूप से रोजाना तापमान बढ़ रहा है| बीते दिवस सुबह से ही मौसम साफ रहा| दिनभर चटक धूप खिली|
जिले के सबसे ठंडे पर्यटन स्थान बिनसर में भी पारा 24 डिग्री तक पहुंच गया है इससे बिनसर और आसपास के मौसम एकदम सुहावना है सुहाने मौसम का बाहर से पहुंची पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं|

Advertisements