
उत्तराखंड राज्य में लगातार स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और प्रदेश में मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य के आठ अन्य लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है जिसके बाद मरीज की संख्या बढ़कर 67 हो गई है और इसमें से अभी 21 मरीज सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं बीते शुक्रवार को 25 लोगों की जांच की गई जिसमें से आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी जांची जा रही है। 8 में से चार मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार जॉली ग्रांट में भर्ती हैं। जिन क्षेत्रों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं टीम ने वहां पहुंचकर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है और बढ़ते मामलों का लगातार नजर रखी जा रही है तथा अधिकारियों को इसकी रोकथाम की दिशा में मुस्तैद होकर काम करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।


