Uttarakhand:- मातम में बदली राखी की खुशियां…… सुबह बधवाया रक्षा धागा शाम को दो भाइयों की मौत

उत्तराखंड राज्य में दर्दनाक हादसा सामने आया है राज्य के ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो भाइयों की जान चली गई। दरअसल तीर्थ यात्रियों को लेकर खारास्रोत पार्किंग से बस हरिद्वार जा रही थी और भद्रकाली से आगे ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई वहीं सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाई बस की चपेट में आ गई और दोनों की मौके पर मौत हो गई जिससे कि रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। सुबह बहन ने दोनों की कलाई पर राखी बांधी और शाम को उनके मौत की खबर सुनी। इस हादसे ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई इस दौरान सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर बैठे 26 वर्षीय शुभम और 34 वर्षीय ऋषभ निवासी गली नंबर 6, गणेश विहार ,गंगानगर ऋषिकेश बस की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई।

Advertisements

Leave a Reply