
अल्मोड़ा। जिले के मजखाली क्षेत्र में लगातार ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या झेल रहे हैं जिससे कि अब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है तथा जल्द से जल्द समस्या का निवारण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत टंकी बनने के बावजूद पंपिंग और संचालन व्यवस्था ठीक नहीं होने से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है और जंगल क्षेत्र से गुजर रही बिजली लाइन के कारण आए दिन आपूर्ति बाधित रहती है ग्रामीणों ने मांग करी है कि मजखाली को रानीखेत फीडर से हटकर नैणी फीडर से जोड़ा जाए हालांकि इसके लिए नया बिजली घर बनाना होगा और शासन को इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।


