
देहरादून| आमजनता से साईबर ठगी करने वालों के विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों KFC McDonald’s की फर्जी वेबसाईट बनाकर लोगों को फ्रैन्चाईज़ी दिलाने के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के 04 सदस्यों सनी कुमार वर्मा, सूरज कुमार वर्मा, सनी कुमार व चन्दन कुमार उर्फ विकास को एसटीएफ द्वारा बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी ।
Advertisements

बता दें कि देशभर में प्रतिष्ठित कम्पनियों की फर्जी वेबसाईट बनाकर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में कुल 90 शिकायतें पंजीकृत है ।
इन चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फाइबर ठगी करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी है|

