Uttarakhand -: प्रदेश को जल्द मिलेंगे 2,000 पुलिसकर्मी, 28,000 पदों में से 4,000 पद रिक्त

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि बहुत जल्द प्रदेश को दो हजार नए पुलिसकर्मी मिल जाएंगे|

Advertisements


उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जल्द देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में भी e-challan प्रक्रिया शुरू होगी|


बीते दिवस हल्द्वानी पहुंचे डीजीपी ने पत्रकारों के पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा और तराई के इलाकों में कम पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर सवाल के जवाब में कहा, प्रदेश में पुलिस बल कम है| कहा कि प्रदेश में 28,000 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत है| इसमें से वर्तमान में केवल 24,000 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं| 4,000 पद अभी रिक्त हैं| इनकी पूर्ति के लिए बहुत जल्द दो हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी| इनमें अफसरों से लेकर सिपाहियों तक के पद भरे जाएंगे|


ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा ट्रैफिक व्यवस्था को कम पुलिस बल के साथ सुचारू रखने के लिए बहुत जल्द ई-चालान की व्यवस्था हल्द्वानी में भी शुरू की जाएगी| उल्लंघन करने वालों को सबक तो मिलेगा| नियम तोड़ने पर जब लोगों के पास ऑनलाइन चालान पहुंचेगा तो वे अगली बार से नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे| साथ ही उन्होंने कहा कि नशा और साइबर अपराध से निपटने के लिए जनसहयोग भी जरूरी है| इसके प्रति जनता को सावधान रहना चाहिए|