
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर राजपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी , उसमें से एक महिला पांच माह की गर्भवती थी और पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा देखने को मिला इस दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरी और हादसे के बाद मौके पर काफी अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद चिकित्सकों ने पांच माह की गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया और वहीं दूसरी महिला का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया , शुरुआती जानकारी में दोनों युवकों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।


