
उत्तराखंड राज्य में एसआईआर विवादों के बीच तीन जिलों में 9 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में आईएएस और पीसीएस अधिकारियो को पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया गया है जो कि एसआईआर पर दावे व आपत्तियों के निराकरण की निगरानी करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पर्यवेक्षक संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जिसमें नोटिस वितरण, एवं सुनवाई की निगरानी करने के साथ ही चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित नियमों व प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल में 9 आईएएस- पीसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
Advertisements


