अल्मोड़ा:- चीनी के बढ़े दाम…. बिगड़ा रसोई घर का बजट

चीनी के बढ़ते दामों ने रसोई घर का बजट बिगाड़ दिया है लगातार बढ़ रहे चीनी के दाम आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को काफी प्रभावित कर रहे हैं। त्यौहारीय सीजन शुरू होने से पहले ही चीनी की कीमतों में अचानक तेजी देखने को मिली है उपभोक्ताओं की चिंता इसे लेकर काफी बढ़ गई है। पिछले करीब एक सप्ताह में चीनी के दामों में 15 से 20 फ़ीसदी तक उछाल देखने को मिला है। फुटकर बाजार में चीनी अब 56 से 58 रुपए प्रति किलो बिक रही है और 15 दिन पहले तक बाजार में चीनी के दाम 45 से 48 रुपए प्रति किलो के आसपास थे जो कि काफी बढ़ गए हैं। लगातार बढ़ रहे चीनी के दाम से मिठाइयां भी महंगी होने की संभावना है चीनी महंगी होने से आने वाले दिनों में मिठाइयों के दामों में बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply