Uttarakhand- राज्य के इस जिले में एसपी ने अपनाया कड़ा रुख….. लापरवाह 21 थाना प्रभारियों का रोका वेतन

उत्तराखंड राज्य में कई ऐसे मामले सामने आते हैं जहां पर पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी काफी लापरवाही से करते हैं।

Advertisements

बता दे कि एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है जहां एसएसपी अजय सिंह ने लापरवाह अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। बता दे कि अधिकारियों के प्रति एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया है और उन्होंने आदेश के बाद भी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट ऑनलाइन न करने पर 21 थाना प्रभारियो समेत अन्य अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एसपी के अनुसार इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल के अंतर्गत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के एसीआर ऑनलाइन किए जाने के लिए अधिकारियों, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया था मगर निर्देश देने के बाद भी प्रभारियो ने निर्धारित समय पर अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियों का एसीआर ऑनलाइन नहीं किया उनके इस कार्यवाही के चलते 21 थाना प्रभारी समेत चार प्रतिसार निरीक्षक, यातायात निरीक्षक ,प्रभारी निरीक्षक, सीपीयू और अग्निशमन अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।