Uttarakhand:- शूटिंग कोच सुभाष राणा द्रोणाचार्य पुरस्कार से हुए सम्मानित

उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गर्व का विषय है कि राज्य में नैनबाग क्षेत्र के चिलामू गांव निवासी सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा इसके बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य व अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री का कहना है कि देवभूमि के निवासी और पैराशूट कोच सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाना हम सबके लिए गौरवपूर्ण विषय है। उन्हें ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इससे पहले कोच सुभाष राणा ने चार अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक भी जीते हैं।

Advertisements

Recent Posts