Uttarakhand -: 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के विरोध में आए संत

हरिद्वार| आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जो 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, का विरोध धर्म नगरी में भी शुरू हो गया है| सोशल मीडिया पर फिल्म के खिलाफ स्टेटस लगाई जा रही है| संतो ने भी सामने आकर फिल्म का बायकॉट कर दिया है|
शांभवी पीठाधीश्वर एवं काली सेना प्रमुख आनंद स्वरूप ने कहा कि जिस तरह आमिर खान ने देवी देवताओं का मजाक उड़ाया है, उससे उसकाे दंड मिलना चाहिए| ताकि वह आगे कभी इस तरह के कृत्य करने से पहले 10 बार सोचे|
परमानंद ने भी ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म को ना देखने की अपील करते हुए कहा कि, लोग इस फिल्म को देख कर अपना समय और पैसा बर्बाद ना करें| बल्कि इससे अच्छा सनातन धर्म से जुड़े किसी कार्य में प्रतिभाग करें| स्वामी चर्मआश्रित ने तो आमिर खान के ही अंदाज में लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वह जिस तरह से कहते हैं कि भगवान के मठ, मंदिरों में दूध, प्रसाद चढ़ाने से अच्छा गरीब असहाय लोगों की सहायता करें, उसी तरह हम भारत देश की जनता से अपील करना चाहेंगे कि वह इस फिल्म को देखने से अच्छा किसी गरीब की मदद करें|

Advertisements