Uttarakhand – 21 दरोगाओ का हुआ फेरबदल……. प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

उत्तराखंड राज्य में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए दरोगाओं के ट्रांसफर किए हैं। बता दे कि हरिद्वार में एक ही थाना कोतवाली में तैनात कई महिला उप निरीक्षको सहित 21 दरोगाओं का फेरबदल किया गया है।

Advertisements

दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने फेरबदल किया है। बहादराबाद थाने में तैनात पूनम प्रजापति को कोतवाली नगर ज्वालापुर, संदीपा भंडारी को कोतवाली रुड़की और पूजा पांडे को भगवानपुर भेजा गया है। इसके साथ ही महिला उप निरीक्षक निशा को कनखल थाने से थाना खानपुर ,लक्सर से गीता चौहान को श्यामपुर, भगवानपुर से अंजना चौहान को ज्वालापुर और मनसा ध्यानी को मंगलवार को भेज दिया गया है। एकता ममगाई को थाना कलियर से लक्सर भेजा गया है।बता दें कि इस तरह से 21 महिला उप निरीक्षकों और दरोगाओं का फेर बदल किया गया है।