
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तोहफा दिया गया है इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाईटेक टॉयलेट, पिंक ई- बस और अब 60 वर्ष की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया गया है। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में वर्तमान में 65 वर्ष से अधिक आयु की वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में मिलने वाली मुफ्त सफर की सुविधा को 60 वर्ष की आयु से लागू किया जाएगा और महिलाओं की सुविधा सुरक्षा गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक टॉयलेट विकसित किए जाने की घोषणा भी उन्होंने की है जिससे स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की निजता ,सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया कि राज्य में 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को मिलने वाली मुक्त रोडवेज यातायात सुविधा 60 वर्ष की उम्र से लागू होगी इससे प्रदेश की आधिकाधिक बुजुर्ग महिलाओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल पाएंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ई – बस सेवा के अंतर्गत उत्तराखंड को मिलने वाली 137 इलेक्ट्रिक बसों में से देहरादून में संचालित होने वाली 100 बसों में से 10 महिलाओं के लिए पिंक ई बस के रूप में समर्पित करने की घोषणा की है और कहा कि चरणबद्ध तरीके से राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी इस सुविधा को विस्तारित किया जाएगा।


