Uttarakhand-राज्य में पहले दिन इन जिलों में टीकाकरण की रफ्तार रही धीमी, जानिए कारण

बीते 16 मार्च 2022 से पूरे देश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण भी प्रारंभ हो चुका है तथा सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य को कोरोना रोधी टीकाकरण की खुराक भी मोहिया करवाई गई है। मगर उत्तराखंड के 5 जिलों में कोरोना टीकाकरण के पहले दिन काफी कम बच्चों को टीका लग पाया। राज्य में बीते बुधवार को अल्मोड़ा में केवल 34 बच्चों को ही टीका लग पाया। इसके अलावा चंपावत में 20, पिथौरागढ़ में 12, रुद्रप्रयाग में 78, उत्तरकाशी में 51, बागेश्वर में 459, चमोली में 126, देहरादून में 755, हरिद्वार में 872, नैनीताल में 196, पौड़ी में 329, टिहरी में 399, तथा उधम सिंह नगर में 1374 बच्चों को कार्बोवेक्स वैक्सीन लगाई गई। कम वैक्सीनेशन के संबंध में राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने कहा कि कोविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन संबंधी रजिस्ट्रेशन तो शुरू हो गए हैं मगर पोर्टल में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी पंजीकरण करा रहे हैं। तथा बच्चों की उम्र को सत्यापित करने के बाद ही उन्हें टीका लगाया जा रहा है क्योंकि यह टीका 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं लगना है इसलिए इस संबंध में सावधानी भी बरती जा रही हैं।

Advertisements

Recent Posts