क्या भारत में भी आएगी कोरोना की चौथी लहर?, कोविड टास्क प्रमुख ने किया यह दावा

नई दिल्ली| दुनिया के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना ने तबाही मचानी शुरू कर दी है ऐसे में भारत के लोगों को यह डर सता रहा है कि भारत में भी कोरोनावायरस की चौथी लहर ना आ जाए| इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर मिली है| विशेषज्ञों का कहना है कि देश में फिलहाल चौथी लहर के कोई संकेत नहीं है| कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. नरेंद्र कुमार का यह कहना है कि देश में कोरोना बढ़ने की संभावना कम है| भारत और बाकी देशों के बीच काफी समानताएं हैं| कोरोना महामारी में इस समानता की भूमिका काफी अहम रही है| शुरुआत से अब तक यह बीमारी हर देश में अलग असर दिखा रही है| वायरस में नए बदलाव को लेकर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी चल रही है| अभी तक की निगरानी में उन्हें कोई नया म्यूटेशन नहीं मिला है| उन्होंने बताया कि जिनोम सीक्वेंसिंग के दौरान वायरस में कोई बदलाव की जानकारी नहीं मिली है| उनका कहना है कि अभी भारत में कोरोना की चौथी लहर की संभावना बहुत कम है|

Advertisements

Recent Posts