होली के उत्सव में यात्रियों को घर जाने की जल्दी…… रोडवेज और ट्रेन में सीट के लिए मारामारी

वर्तमान में होली के अवसर पर सभी लोगों को अपने अपने घर जाने की जल्दी है इसलिए लोगों ने कई दिनों पहले से ही वाल्वो, एसी, जनरथ बसों पर कई दिन पहले से ही अपने लिए सीट की बुकिंग करवा ली थी मगर अब साधारण बसों में भी लोगों को सीट मिलनी काफी मुश्किल हो रही है। क्योंकि होली के अवसर पर लोग दिल्ली जैसे प्लेंस वाले नगरों से पहाड़ों की ओर अपने घर को आ रहे हैं जिस कारण रोडवेज बसों और ट्रेनों की सारी सीट फुल हो जा रही हैं। यहां तक की यात्रा के लिए लगाई गई अतिरिक्त बसों के बावजूद यात्रियों को सीट के लिए मारामारी करनी पड़ रही हैं और हालात ऐसे आ गए हैं कि अब लोग बसों की छतों पर बैठकर भी अपने घर को आने के लिए उत्सुक हैं मगर इसके लिए प्रशासन द्वारा मंजूरी नहीं दी गई हैं। रोडवेज बसों और ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी का यह मंजर बीते बुधवार से ही शुरू हो गया है। और इस दौरान आईएसबीटी पर सबसे अधिक भीड़ दिल्ली रोड पर दिखी। यह हाल सिर्फ रोडवेज बसों पर बल्कि ट्रेनों पर भी है क्योंकि ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या हजारों में है मगर ट्रेन कम पड़ जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए होली के अवसर पर अपने घर पहुंचना काफी मुश्किल हो रहा है।

Advertisements

Recent Posts