Uttarakhand- अब यह महिलाएं भी कर पाएंगी बसों में निशुल्क सफर….. पढ़ें पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर करने के लिए कुछ महिलाओं को सुविधा प्रदान की हैं। बता दे कि अब प्रदेश सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू को भी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर करने की सुविधा प्रदान कर दी गई है।इस सुविधा का लाभ अभी तक केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके स्वजनों को अनुमन्य थी तथा अब उनकी विधवा पुत्रवधू भी परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर कर सकती हैं।

Advertisements

उत्तराखंड राज्य में परिवहन निगम की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उनके स्वजन तथा राज्य आंदोलनकारी व वरिष्ठ नागरिक निशुल्क यात्रा कर सकते हैं तथा कुछ समय पहले सरकार के सामने यह विषय लाया गया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू को भी निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराई जाए जिसके बाद शासन द्वारा इसे मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।आदेश में यह बात स्पष्ट तौर पर कही गई है कि परिचय पत्र के आधार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधू को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने का लाभ मिलेगा।