उत्तराखंड -: अब एक फोन कॉल पर घर बैठे मिलेगी ये सुविधाएं, सीएम ने किया योजना का फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने राजधानी देहरादून में सीएम कैंप कार्यालय परिसर से ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया| जिसके तहत उत्तराखंड के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होंगी|

Advertisements


इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को उनके घर पर जाकर जन सेवा केंद्र के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराई जाने की शुरुआत की गई है| यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जाएगी|
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिक सेवाओं का लाभ आमजन को उनके घर पर ही मिल जाए| अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध कराई जा रही है|
बता दें वर्तमान में पायलट रूप में यह सेवा देहरादून शहर के 100 वार्डों में नजदीकी सीएससी केंद्र के संचालकों द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी| सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज व विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आईटीडीए ने ‘डोर स्टेप डिलीवरी’ हेतु सीएससीएसपीवी को यह जिम्मेदारी सौंपी है| इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं|