Uttarakhand- अब ड्राइविंग से संबंधित काम होंगे महंगे…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस से जुड़े सभी काम महंगे होने जा रहे हैं। बता दें कि इन सेवाओं पर लगने वाले यूजर चार्ज को बढ़ाने की मंजूरी धामी कैबिनेट द्वारा दे दी गई है। जहां पहले यूजर चार्ज प्रति ट्रांजैक्शन ₹20 था उसे बढ़ाकर ₹50 कर दिया गया है। बढ़े हुए पैसे को कंप्यूटरीकरण, इलेक्ट्रॉनिक, टोकन मशीनों में सुधार और उनके रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।

Advertisements

बता दें कि राज्य में परिवहन विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाएं ऑनलाइन हैं और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन लाइसेंस में नाम पता मोबाइल नंबर बदलने, वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस की फीस, परमिट फीस जमा करने के लिए ₹20 यूजर चार्ज देना पड़ता था मगर अब चार्ज को बढ़ाकर ₹50 कर दिया गया है। इस यूजर चार्ज को उत्तराखंड सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी में इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड दाखिल, सृजित एवं जारी नियमावली के तहत बढ़ाया है। इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। लोगों को अब ₹20 की जगह ₹50 यूजर चार्ज के रूप में देने होंगे। इसके साथ ही धामी सरकार द्वारा कॉमर्शियल यात्री वाहन बस एवं टैक्सी दुर्घटना के दौरान मृत्यु होने पर परिजनों को देने वाली आर्थिक मदद की धनराशि भी बढ़ा दी गई है। इसे ₹100000 से बढ़ाकर ₹200000 कर दिया गया है।