
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में स्थित बनभूलपुरा में हिंसक घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को जिसने भी अपने घर में पनाह दी उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी। जिन्होंने दो-दो दिन अब्दुल मलिक को अपने घर में रखा और उसे भगाने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई उसके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करेगी। पुलिस के पास अभी तक दो लोगों की पुख्ता सूचना मिली है।
बता दे कि अब्दुल मलिक को दिल्ली,गुजरात, मुंबई, चंडीगढ़ तथा भोपाल में पनाह दी गई और जिसने भी उसे शरण दी उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। पूछताछ के दौरान पुलिस को अब्दुल मलिक ने बताया कि वह कहां-कहां रुका था और उसे भगाने के लिए गाड़ी किसने उपलब्ध कराई थी अब तक दो लोगों के नाम सामने आ चुके हैं और जल्द ही पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के अनुसार फिलहाल पूछताछ चल रही है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी पुलिस इस तरह से कार्यवाही करेगी।

