अल्मोड़ा:- बारिश थमते ही जंगल में धधकी की आग….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले के स्याही देवी जंगल में बीते शनिवार को आग लगने की घटना सामने आई है। बता दे कि बीते दिनों बारिश होने के कारण आगे की घटनाओं के मामले काफी कम सामने आ रहे थे मगर बारिश थमते ही जंगलों में फिर से आग लगने लगी है। बीते शनिवार को स्याही देवी के जंगल में सुबह से ही आग लगी रही और पूरा दिन जंगल जलता रहा लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। करीब एक हेक्टेयर जंगल में आग लग गई जिससे लाखों की वन संपदा जल गई। बता दे कि जब देर शाम को बूंदाबांदी हुई तो तब जाकर आग बुझी।

Advertisements

इस मामले में वन विभाग आरक्षित वन क्षेत्र में आग ना लगने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा। फायर सीजन शुरू हो चुका है अब आग लगने की घटनाएं काफी अधिक मात्रा में सामने आ रही है कुछ दिनों बाद प्रचंड गर्मी में नमी कम हो जाएगी इसके बाद आग लगने की घटनाओं में इजाफा होगा। वन रेंजर का कहना है कि स्याही देवी के जंगल में आग लगने की सूचना नहीं मिली है। आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगती तो निश्चित तौर पर इसकी सूचना मिलती और वन विभाग जंगलों को आग से सुरक्षित बचाने के लिए गंभीर है।