Uttarakhand:- राज्य में जारी हुई अधिसूचना….. एक दिसंबर से शुरू होगी जनगणना

उत्तराखंड राज्य में 1 दिसंबर से जनगणना शुरू होगी जो कि 4 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है चार राज्यों के लोग 16 से 30 नवंबर के बीच स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जिसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक दोबारा जांच का चरण शुरू होगा और 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना चलेगी। उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश ,पंजाब और गोवा में गैर बर्फीले इलाकों में इस दौरान जनगणना की जाएगी। भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मूल्युंजय कुमार नारायण द्वारा अधिसूचना जारी कर यह जानकारी साझा की। पिछले साल सरकार द्वारा कहा गया था कि देश के बाकी हिस्सों में जनगणना 2027 के मार्च माह में होगी और इसमें लद्दाख ,जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बर्फीले इलाके शामिल नहीं है। उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश ,गोवा में 2027 के मार्च माह तक विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना है ऐसे में इन राज्यों में जनगणना की प्रक्रिया पहले कराई जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply