
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरितालिका तीज उत्सव का शुभारंभ करते हुए इसे सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास और समर्पण तथा शक्ति का प्रतीक है यह पर्व दृढ़ संकल्प , अटूट विश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आज रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा करी कि हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। गोरखाली समाज की माताओ बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Advertisements



