Uttarakhand:- पर्यावरण फ्रेंडली होंगे राष्ट्रीय खेल….. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर लगाया जाएगा पौधा

राज्य में होने जा रहे राष्ट्रीय खेल पर्यावरण फ्रेंडली होंगे राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर ऐतिहासिक बनाने के लिए नई-नई पहल की जा रही है सभी खेल स्पर्धा में कुल मिलाकर लगभग 4350 मेडल दिए जाने हैं इसे देखते हुए यह योजना बनाई गई है कि पदक जीतने वाले हर खिलाड़ी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा।

वन पार्क में 10000 से ज्यादा पौधे लगाने की योजना है। खेल मंत्री रेखा आर्य के अनुसार राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रयास हो रहे हैं और पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम पर पौधारोपण किया जाएगा। खेल मंत्री के अनुसार खेलों के दौरान पटाखों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे का उपयोग किया जाएगा और इवेंट की सजावट के लिए लगी कलाकृतियां व सेल्फी प्वाइंट को ई-वेस्ट तथा खेल उपकरणों के वेस्ट से बनाया जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य के अनुसार ज्यादातर खेल स्थलों पर सौर ऊर्जा से संचालित हीटिंग संरचनाओं का उपयोग किया जाएगा जिससे गैर नवीकरणीय ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी।