
उत्तराखंड राज्य में मानसून मुसीबत बनकर बरस रहा है बीते बुधवार की शाम से लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न जिलों में भूस्खलन से मार्ग बंद होते दिख रहे हैं, प्रदेश में अभी 85 मार्ग बंद हैं और लगातार हो रही बारिश तथा आगामी मौसम की चेतावनियों के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से बात की उन्होंने विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी ली और सभी आपदा प्रबंधन व राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। भूस्खलन के चलते अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में 10 ,चमोली में 20, देहरादून में सात,नैनीताल में 8, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 6 , टिहरी में आठ और उत्तरकाशी में भी 6 मार्ग बंद है इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं वहीं राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र राज्य की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।


