Uttarakhand:- मुख्यमंत्री ने एनसीसी के महानिदेशक से की भेंट……राज्य में एनसीसी के विस्तार की पहल करेगी सरकार

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स से शिष्टाचार भेंट की और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार की पहल सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एनसीसी के विस्तार, सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों तक एनसीसी की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने, संगठन के आधुनिक और आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की इस दौरान मुख्यमंत्री का कहना था कि एनसीसी के विस्तार में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। महानिदेशक एनसीसी ने राज्य के आधिकाधिक युवाओं को एनसीसी से जुड़ने के उद्देश्य से सीमावर्ती और दूरस्थ क्षेत्रों में एनसीसी इकाइयों के गठन और विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। महानिदेशक ने राज्य में आधुनिक प्रशिक्षण और संरचना के विकास प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकारण तथा प्रस्तावित एनसीसी एकादमी की स्थापना सहित विभिन्न भावी योजनाओं की रूपरेखा के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की।

Advertisements

Leave a Reply